संतो ने अखिलेश से कहा, ओछी राजनीति में हमें ना घसीटें

उत्तर प्रदेशसंतो ने अखिलेश से कहा, ओछी राजनीति में हमें ना घसीटें

Date:


संतो ने अखिलेश से कहा, ओछी राजनीति में हमें ना घसीटें

  • सीएम योगी को चिलमजीवी कह कर अखिलेश यादव ने संत समाज को किया नाराज

वाराणसी। हाल ही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा पर हमला करते हुए इतना आगे बढ़ गए कि सीएम योगी को चिलमजीवी कह बैठे। अखिलेश के बयान पर अखिल भारतीय संत समिति ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि अपनी ओछी राजनीति में अखिलेश संतो को ना घसीटें। समिति ने अखिलेश यादव से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा है।

Read also: अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी इत्र

अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती का कहना है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस अनर्गल बयान से देशभर के संत आक्रोशित हैं। उन्होंने अखिलेश सहित सभी ऐसे नेताओं जो सनातन धर्म, भगवा और संतों पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं को चेतावनी दी है कि वह अपनी ओछी राजनीति में संतों को ना घसीटें अन्यथा उनको सनातनियों के जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा। स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने चेतावनी दी की सनातन हिंदुओं और उनकी परंपराओं पर अनर्गल बयानबाजी करने वाले समाजवादी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ संत समाज जन जागरण अभियान चलायेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन परंपरा के अनुसार विश्व भर में पूजनीय और सम्मानित मठ के पीठाधीश्वर हं।ै ऐसे में एक संत को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार के चलते किसी को यह अधिकार नहीं है कि वह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें गंदी राजनीति का शिकार बनाए।

Read also: यूपी में भाजपा का कुशासन खत्म करेगी दिवाली: अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक तुष्टिकरण करने के लिए ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे नेता सनातन धर्म के विरुद्ध अर्नगल टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के क्षमा ना मांगने पर इस पितृ द्रोही, सनातन द्रोही तथाकथित नेता के खिलाफ देशभर में घर-घर जाकर जन समर्थन की अपील करने की चेतावनी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related