Site icon Buziness Bytes Hindi

सैफ-रानी स्टारर ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज़ क्रिसमस पर


सैफ-रानी स्टारर ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज़ क्रिसमस पर

भारत के कई राज्यों में सिनेमा हॉल्स और मल्टीप्लेक्स खुलने के बाद मेकर्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात कर रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट्स आईं थी कि दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। और अब इस बीच रिपोर्ट्स है कि रानी मुखर्जी और सैफ अली खान स्टारर ‘बंटी और बबली 2’ भी जल्द ही सिनेमा हॉल्स और मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो सकती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘बंटी और बबली 2’ के निर्माता क्रिसमस रिलीज पर विचार कर रहे हैं। भारत भर के सिनेमाघर खुल गए हैं और फिल्मों को देखने के शौकीन धीरे-धीरे ही सही लेकिन बड़े पर्दे पर इन्हें देखने के लिए उत्सुक हैं। इसलिए निर्माता फिल्मों को आगे बढ़ा रहे हैं और अगले साल की महत्वपूर्ण तारीखों को ब्लॉक कर रहे हैं। हालांकि दिसंबर 2020 की क्रिसमस विंडो खुली हुई है। इसलिए मेकर्स ‘बंटी और बबली 2’ को दिसंबर में यानी क्रिसमस पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Exit mobile version