Site icon Buziness Bytes Hindi

Saharanpur News: गैंगरेप आरोपी के घर मुनादी,’24 घंटे में करो सरेंडर नहीं तो मकान पर चला देंगे बुलडोजर’


Saharanpur News: गैंगरेप आरोपी के घर मुनादी,’24 घंटे में करो सरेंडर नहीं तो मकान पर चला देंगे बुलडोजर’

सहारनपुर। गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ने के लिए अब बुलडोजर बाबा (Bulldozer Baba) का सहारा लिया जा रहा है। ऐेसे ही एक मामला जिले के चिलकाना में देखने को जहां किशोरी से गैंगरेप के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने बुलडोजर बाबा का खौफ दिखाकर 24 घंटे के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी। पुलिस आरोपियों के घर बुलडोजर लेकर पहुंची और मकान की पक्की सीढ़ी को तोड़ दिया।

Read also: Uttarpradesh Live News Updates: भाजपा राज में जनता को बुलडोजर से रौंदा जा रहा: अखिलेश यादव

इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घर पर मुनादी कराई कि अगर 24 घंटे में सरेंडर नहीं किया तो पूरा घर गिरा दिया जाएगा। पुलिस ने गैंगरेप के अरोपियों के घर पर बुलडोजर से तोड़फोड़ का ट्रेलर दिखाया और चेतावनी दी तो अरोपी भाइयों में खलबली मच गई। दुष्कर्म के आरोपी भाई थाने पहुंचे और दोनों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने गांव के बाहर दोनों की गिरफ्तार दिखाई। थाना चिलकाना अंतगर्त एक हफ्ते पहले दो सगे भाइयों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना चिलकाना में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी में जुट गई। आरोपी फरार चल रहे थे।

Read also: रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर

एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय एक बुलडोजर लेकर आरोपी भाइयों के घर पहुंचे और पक्की सीढ़ियों को तोड़ दिया। इसी के साथ चेतावनी दे डाली कि अगर आरोपियों ने 24 घंटे में सरेंडर नहीं किया तो पूरा मकान गिरा दिया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची और दुष्कर्म के आरोपी भाई भी दहशत में आ गए। रात में पुलिस ने दोनों भाइयों आमिर और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version