Site icon Buziness Bytes Hindi

सहारनपुर की जमीन से प्रधानमंत्री ने किसानों-दलितों को साधा


सहारनपुर की जमीन से प्रधानमंत्री ने किसानों-दलितों को साधा

सहारनपुर। Saharanpur News Hindi – गन्ना किसान अब सिर्फ चीनी मिलों पर ही निर्भर नहीं रहेंगे। गन्ने से एथेनॉल बनाए जाने की दिशा में देश में बड़ा काम होने जा रहा है। तीन तलाक कानून से मुस्लिम महिलाओं को नर्क से निजात मिली है। डबल इंजन की सरकार ने वेस्ट यूपी को दंगा मुक्त और अपराध मुक्त कर दिया है अब व्यापारियों को किसी भी तरह का व्यापार करने में कोई डर नहीं है।

Read also: प्रधानमंत्री का विपक्ष पर हमला, बोले, पांच साल पहले-दबंग और दंगाई ही कानून थे

प्रदेश में सड़कों का जाल बनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश को अगर विकसित प्रदेश बनाना है तो यूपी में फिर भाजपा जरूरी है। यह बातें सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। गन्ना किसानों को जितना पैसा पहले की सरकार में मिला था उससे ज्यादा राशि हमने दी है। हम किसानों के लिए स्थाई समाधान कर रहे हैं। गन्ना किसान की ताकत बढ़ानी है। किसानों को चीनी मिलों पर निर्भर नहीं रखना है। हम कुछ ऐसा करने जा रहे हैं कि जब जरूरत पड़ेगी चीनी बनाएंगे जब जरूरत होगी तो एथेनॉल बनाएंगे। इसके यूपी को इस बार 12 हजार करोड़ रुपये एथेनॉल से मिले हैं।
नौजवानों का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे शब्द लिख लेना आने वाले समय में यह राशि बढ़ने वाली है। इससे किसान की आमदनी बढ़ेगी। पहली सरकारों ने परिवार के बाहर सोचा ही नहीं। हम स्थाई समाधान खोजते हैं। देश के हर नागरिक को बेहतर जीवन देने पर काम कर रहे हैं।

Read also: जयंत और अखिलेश की दोस्ती पर टिकी वेस्ट यूपी की निगाहें

वेस्ट यूपी में जिन लोगों को जेल भेजा गया है उन पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए योगी सरकार ने गरीबों का राशन डकारने वालों और माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया तो वो कहते हैं कि इसको जेल में डाल दिया, उसको जेल में डाल दिया तंज भरे अंदाज में प्रधानमंत्री ने कहा कि आप बताओ उनको जेल ना भेजे तो महल में भेजें क्या ?

Exit mobile version