Site icon Buziness Bytes Hindi

Pathan trailer: पठान के ट्रेलर में नहीं दिखी भगवा बिकनी, सोल्जर बने शाहरुख़

pathan

फिल्म पठान का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया, ट्रेलर देखकर पता चलता है कि देश को एक बड़ी आतंकी साज़िश से बचाने के लिए ‘पठान’ यानि शाहरुख़ खान को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी. उनके सामने हैं आतंकी साज़िश के सरगना यानि जॉन अब्राहम जो भारत पर एक ऐसा हमला करना चाहते हैं जो आज तक किसी ने सोचा भी न हो, वहीँ विवादित बिकनी गर्ल भी एक सोल्जर ही हैं जो इस ऑपरेशन में शाहरुख़ खान का साथ दे रही हैं, ट्रेलर का अंत ‘जय हिन्द’ से होता है. संक्षेप में कहा जाय तो पठान फिल्म एक ऐसी फिल्म लग रही है जिमें ज़बरदस्त एक्शन के साथ देश प्रेम को साथ रखा गया है.

विवादरहित दिखा ट्रेलर

ट्रेलर में यूँ तो कोई भी विवादित शॉट नहीं नज़र आ रहा है, बाकि लोगों का नजरिया, हो सकता है उन्हें ट्रेलर में भी कोई मसाला मिल जाय. जहाँ तक फिल्म की बात है तो ट्रेलर से अंदाज़ा हो रहा है कि फिल्म धमाकेदार होगी। जॉन अब्राहम पहली बार विलेन के रूप में है और ज़बरदस्त नज़र आ रहे हैं. पूरी फिल्म में एक्शन ही एक्शन नज़र आ रहा है जिसमें दीपिका पादुकोण अपनी हॉटनेस से गर्माहट पैदा कर रही है.

अबतक 35 लाख व्यूज

ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद खबर लिखने तक 35 लाख से ज़्यादा बार यू ट्यूब पर देखा जा चूका है. ट्रेलर में एक ज़बरदस्त डायलॉग है “एक सोल्जर ये नहीं पूछता, देश ने उसके लिया क्या किया, बल्कि ये पूछता है वो देश के लिए क्या कर सकता है”. इस डायलॉग से फिल्म का अंदाजा हो रहा है. ट्रेलर की ख़ास बात यह है कि उसमें दीपिका की वो भगवा बिकिनी नज़र नहीं आ रही है जिसपर विवाद खड़ा हुआ था. शायद फिल्म मेकर्स ने उम्मीद के मुताबिक उसे फिल्म से हटा दिया है. बता दें कि फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी जिस पर पूरे देश में काफी विवाद पैदा हो गया था जो शाहरुख़ के वध करने की बात तक पहुँच गया था।

Exit mobile version