Revenge: साध्वी प्राची ने कहा, आफताब के 500 टुकड़े किये जाएँ

नेशनलRevenge: साध्वी प्राची ने कहा, आफताब के 500 टुकड़े किये जाएँ

Date:

विश्व हिंदू परिषद की फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब ज़रीवाला के 500 टुकड़े करने की बात कही है. साध्वी ने कहा कि इन लव जिहादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने माता पिता को अपने लड़कियों पर भी नज़र रखने को कहा है ताकि वह किसी जिहादी के प्रेम जाल में न फंस सकें. साध्वी प्राची ने इसे देश के खिलाफ एक साज़िश करार दिया। बता दें कि साध्वी प्राची अक्सर इस तरह के भड़काऊ और विवादित बयान देती रहती हैं.

हमेशा हिन्दू लड़की क्यों बनती है शिकार

बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि जब तक इन लोगों को उन्होंने की भाषा में जवाब नहीं दिया जायेगा तब कोई न कोई हिन्दू बहन बेटी मरती रहेगी. साध्वी ने हिन्दू लड़कियों से कहा कि वह किसी भी मुस्लिम युवक से दोस्ती तक न करें. यह लोग हिन्दू लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फांसकर लव जिहाद करते हैं. साध्वी ने कहा कि हमेशा ऐसा क्यों होता है कि हिन्दू लड़की ही शिकार बनती है, शादी तो हिन्दू लड़के भी मुस्लिम लड़कियों से करते हैं लेकिन वहां पर तो ऐसी कोई भी घटना सुनी नहीं जाती.

बेटियों की रक्षा के लिए कानून भी तोड़िये

साध्वी यही पर नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि अपनी बेटियों की रक्षा के लिए कानून भी तोडना पड़े तो तोड़िये। साध्वी ने कहा कि आफताब जैसे लोगों से बेहतर तो जानवर होते हैं, उसे दो टाइम की रोटी खिलाओ तो वो आप पर हमला कभी नहीं करता, लेकिन यह जाहिल लोग होते हैं इनसे इनके जैसा ही बर्ताव किया जाना चाहिए। साध्वी ने कहा कि जिस दिन आफताब जैसे लोगों के 500 टुकड़े किये हुए मिलेंगे कोई भी श्रद्धा या निधि गुप्ता मरी हुई नहीं मिलेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...