Site icon Buziness Bytes Hindi

पंजाब में 25 साल बाद SAD और BSP में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव


पंजाब में 25 साल बाद SAD और BSP में गठबंधन, मिलकर लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली: पंजाब में 25 साल बाद शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच चुनावी गठबंधन हो गया है. अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि पंजाब में हम मिलकर विधान सभा चुनाव लड़ेंगे.

बसपा को मिलीं बीस सीटें
सुखबीर सिंह बादल ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि यह पंजाब की राजनीति में एक नया दिन है. शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव और भविष्य में होने वाले चुनाव एक साथ लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि 117 सीटों में से बसपा 20 सीटों पर जबकि अकाली दल शेष 97 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

बसपा ने बताया ऐतिहासिक दिन
इस अवसर पर बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया गया है, जो पंजाब की सबसे बड़ी पार्टी है. 1996 में बसपा और अकाली दल दोनों ने संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव लड़ा और 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Read also: क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन के दाम हुए आधे

कृषि कानूनों पर SAD ने बीजेपी से तोडा था नाता
पिछले साल 3 केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया था और एनडीए से भी अलग हो गया था. इस बिखराव के बाद राज्य में यह नया चुनावी समीकरण है. दोनों दलों के बीच गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी. बीएसपी और एसएडी के बीच गठबंधन की घोषणा करने के लिए बसपा के महासचिव सतीश मिश्रा पहले ही ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे. अकाली दल नेता सुखबीर बादल और सतीश मिश्रा ने गठबंधन का ऐलान किया.

Exit mobile version