देहरादून। सचिन तेदुलकर, वेस्टइंडीज के ब्रायनलारा और दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोडस एक बार फिर से देहरादून में एक क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होंगे। जिसमें क्रिकेट प्रेमियों का जूनून देखते ही बनेगा। वहीं मैच में रोमांच भी होगा। इस सप्ताह क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सहित क्रिकेट के धुरंधर और संगीत के फनकार लक्की अली दून में धमाल मचाएंगे। इसी हफ्ते 21 सितंबर से शुरू होने वाली रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत 25 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। जबकि 25 सितंबर की शाम को प्रसिद्ध गायक लक्की अली अपने सुर ताल के रंग बिखेरते नजर आएंगे।
इन दिनों प्रदेश की राजधानी देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज और संगीत महोत्सव कासा बकाडÊ के कार्यक्रम की खूब चर्चाएं हो रही हैं। आयोजकों का कहना है कि टिकटों की बुकिंग को लेकर लोगों में बहुत जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट सीरीज के टिकट बुक माय शो के माध्यम से बुक करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर संगीत महोत्सव के टिकटों के लिए पेटीएम इनसाइडर पर भी बुकिंग चालू है। रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आगामी 21 सितंबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के रोमांच में क्रिकेट प्रेमी सचिन, रैना,युवराज, शेन वॉटसन, रॉस टेलर, जोंटी रोड्स,ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों को चैके-छक्के बरसाते हुए देखेंगे। जबकि 25 सितंबर रविवार शाम को मसूरी-राजपुर रोड (ओल्ड रोड) स्थित होटल में गायक लक्की अली अपनी लाइव प्रस्तुति देंगे।
