Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: बूंदी नहीं तैयार करे साबूदाने का रायता, ये रही रेसिपी!

लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Raita Recipe: वैसे तो साबूदाना लोग व्रत में खाते है, लेकिन इसे सिर्फ व्रत में ही नहीं खाया जाता। इसे कई तरीके की डिश बनाई जा सकती है, जैसे खिचड़ी और टिक्की। लेकिन आज हम न तो आपको इसकी खिचड़ी की रेसिपी बता रहे है और न ही इसकी टिक्की की। बल्कि आज हम आपको इससे रायता कैसे तैयार किया जाए वो बताएंगे। यकीन मानिए, एक बार इसका रायता टेस्ट कर लिए तो खीरे और बूंदी का रायता भूल जाएंगे। ये झटपट बन जाने वाली रेसिपी है, चलिए जानते है इसका तरीका। 

साबूदाने का रायता सामग्री –  भिगोया हुआ 1 कप साबूदाना, 4 कप दही, 2-3 हरी मिर्च, 4-5 करी पत्ता, 1/4 छोटा चम्मच राई, बारीक कटा 1 चम्मच पुदीना, काला नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच तेल, और चुटकी भर चाट मसाला। 

Read also: रसोई Bytes: कच्चे आम और लहसुन की बनाएं चटपटी चटनी, खाने का ज़ायका बढ़ जाएगा!

साबूदाने का रायता रेसिपी (Sabudana Raita Recipe) –

पहले पैन में पानी गर्म कर साबूदाने को 2 से 3 मिनट पका लें। अब दूसरे पैन में तेल गर्म कर राई, हरी मिर्च, करी पत्ता और पुदीना पत्ता डालकर तड़का तैयार करे। फिर दही में साबूदाना डालें और  ऊपर से तड़का मिला लें, अब फ्रिज में इसे ठंडा होने के लिए रख दे। बस अब साबूदाने के रायते में चाट मसाला, नमक डालकर मिक्स करें साथ ही धनिया की पत्ती और पुदीना डालकर सर्व करें।

 

Exit mobile version