रसोई Bytes: नाश्ते में करे कुछ नया ट्राई बनाएं साबुदाने की इडली!

रसोई Bytesरसोई Bytes: नाश्ते में करे कुछ नया ट्राई बनाएं साबुदाने की इडली!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Idli Recipe – अगर आप रोजाना एक जैसा नाश्ता करके उब गए है तो साबुदाने की इडली ट्राई करें, वैसे तो साबुदाना ज्यादातर व्रत के मौके पर ही खाया जाता है लेकिन इससे कई टेस्टी चीज बनाई जा सकती है। जो की स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है। इसलिए आज हम आपको साबुदाने की इडली की रेसिपी बातएंगे। ये खाने में बेहद लाजवाब लगती है, चलिए जानते है इसकी रेसिपी। 

साबुदाने की इडली सामग्री:

100 ग्राम साबुदाना, आधा कप दही, नमक स्वादानुसार, एक चौथाई चम्मच बेकिंग सोडा और दो से तीन चम्मच तेल। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर ही बनाएं ‘फ्रोजन योगर्ट आइसक्रीम’, गर्मी से मिलेगी राहत!

साबुदाने की इडली रेसिपी ( Sabudana Idli Recipe ):

पहले साबुदाने को आप रातभर के लिए दही में भिगो लें, ऐसा करने से साबुदाना सॉफ्ट हो जाएगा। अब 2 कप साबुदाने को 2 कप दही में डालकर रख दें और इसमें आधा कप सूजी भी मिला दें। ऐसा करेंगे तो इडली मुलायम बनेगी। 

अब सुबह जब इडली बनाने की तैयारी करें तो इसमे जरूरत के अनुसार पानी डालकर घोल तैयार करें। इस घोल में बेकिंग सोडा और नमक डालकर फेंट कर एक किनारे रखें। अब इडली के सांचे को तैयार करे और हर सांचे में 2 से 3 बूंद तेल की डालकर फैला लें। इससे आपकी इडली सांचे में नहीं चिपकगी। फिर स्टीमर में स्टीम तैयार करे और सारे सांचों में इडली का घोल डाल दें।  पकने के लिए रख दें और इडली पक जाए तो इसे ठंडा होने दे। ठंडी हो जाने के बाद इसे निकले और सबको परोसे। ध्यान दे,  गर्म इडली को निकालते समय वो टूट सकती है, इसलिए पहले ठंडा होने दे।  

इसके अलावा, इडली को फ्राई करना चहते है तो पैन में तेल गर्म कर सरसों के दाने और भीगी हुई चना दाल और उड़द दाल का तड़का लगाएं। फिर इडली को काटकर टुकड़ों में डाल दें। हल्का सा फ्राई करे और सबको ये खिलाए। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...