Sabji Wale Ka Video: पानी नहीं अपने पेशाब से सब्जी धोकर बेचता था युवक,वायरल वीडियो में खुलासे के बाद हिंजाम का हंगामा

उत्तर प्रदेशSabji Wale Ka Video: पानी नहीं अपने पेशाब से सब्जी धोकर बेचता...

Date:

बरेली। जिले में एक सब्जी विक्रेता का ऐसा कारनामा सामने आया है। जिसमें वह पानी से नहीं बल्कि अपने पेशाब से सब्जी धोकर बेचने का  शर्मनाक काम किया करता था। कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता की इस शर्मनाक हरकत को देखा तो गुपचुप तरीके से वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी को सब्जी लदे ठेले के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हिंदू जागरण मंच की ओर से थाना प्रेमनगर में सब्जी विक्रेता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के पूछताछ करने पर सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रहा है। इससे उसे जल्दी-जल्दी पेशाब आता है। जब सब्जी बेचने जाते समय रास्ते में पेशाब लगा तो आसपास कोई जगह न होने पर उसने ठेले की ओट में पेशाब कर लिया। वह पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। 

थाना इज्जतनगर इलाके के गांव परतापुर निवासी शरीफ खां सब्जी विक्रेता है जो कि जनकपुरी में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता है। बताया जाता है कि पार्क के पास से गुजरने पर उसने ठेला रोक लिया। यह देखने के लिए कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है, इधर-उधर नजर दौड़ाई और फिर सब्जी लदे ठेले पर पेशाब कर दिया। कुछ दूर कार में बैठे युवकों ने यह देखा तो उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। पेशाब करने के बाद शरीफ ठेला लेकर आगे बढ़ा तो कार सवार युवकों ने उनको पकड़़ लिया। इन लोगों ने उसे वीडियो बनाने की जानकारी देकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पेशाब करने की बात भी स्वीकार कर ली। इस बीच वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सब्जी विक्रेता को प्रेमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी सब्जी विक्रेता से पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related