Site icon Buziness Bytes Hindi

कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामला: दो लोग पुलिस गिरफ्त में


कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामला: दो लोग पुलिस गिरफ्त में

पीड़ित और आरोपी एक ही बिरादरी के

कानपुर । कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में बच्ची की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो लड़कों को अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों ने इस जघन्य अपराध को स्वीकार किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने घर के बाहर से ले गये थे। दोनों गिरफ्तार आरोपी और पीड़ित एक ही बिरादरी के हैं। आरोपी बच्ची के साथ कुकर्म के फिराक में थे ,शोर मचाने पर बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । योगी ने जताया दुख , पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता

फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने के निर्देश
घाटमपुर में छह साल की मासूम की हत्या पर सीएम ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने दिये। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिये। सीएम योगी ने कहा है कि प्रदेश सरकार इस केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी। घाटमपुर से भाजपा के नये एमएलए उपेंद्र पासवान रविवार रात १० बजे पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। विधायक ने दिवंगत बच्ची के पिता को शासन की ओर से ५ लाख रुपये सहायता का चेक सौंपा और इसके साथ ही दो बीघा कृषि भूमि पट्टा दिलाने का भी आश्वासन दिया।

क्या था मामला-
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव में शनिवार शाम से लापता ६ वर्ष की मासूम बच्ची का शव रविवार को गांव के बाहर खेत में पाया गया। बच्ची की निर्मम हत्या कर उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए हैं। चेहरे पर भी किसी नुकीले हथियार से वार किया गया है। पैरों में रंग लगा होने के कारण तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका जतायी जा रही थी।

Exit mobile version