Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ के VVIP जोन में रेलवे अफसर की पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या


लखनऊ के VVIP जोन में रेलवे अफसर की पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी गौतमपल्ली इलाके में हाई सिक्योरिटी जोन में डबल मर्डर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। दरअसल, यहां बदमाशों ने रेलवे अफसर के घर में घुसकर उनकी पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। वारदात से क्षेत्र के लोग दहशत में है।

गौतम पल्ली इलाके में हुई वारदात
लखनऊ में भारतीय रेलवे सेवा के बड़े अधिकारी राजीव दत्त वाजपेयी (आरडी) बाजपेई की पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना राजधानी के अति सुरक्षित गौतम पल्ली इलाके में उनके सरकारी आवास पर हुई। इनके घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी है। इंडियन रेलवे सर्विसेज के बड़े अधिकारी आरडी बाजपेई रेलवे के मीडिया सलाहकार भी हैं।

लूट की घटना से इन्कार
आरडी वाजपेयी रेल मंत्रालय में एक्सक्यूटिव डायरेक्टर हैं। वह लखनऊ में सीनियर डीओएम भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी मालती तथा बेटे शरद(19 साल) का शव बिस्तर पर पड़ा था। बेटी ने दोनों को लहूलुहान देखकर पुलिस को सूचना दी। इस प्रकरण के बाद बेटी सदमे में है। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी के साथ पुलिस आयुक्त लखनऊ समेत बड़े अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस ने लूट की घटना से इन्कार किया है। नौकरों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version