Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेनी ठिकानों पर तेज किए हमले, जान बचाकर भागे सैनिक

इंटरनेशनलUkraine War: रूसी सेना ने यूक्रेनी ठिकानों पर तेज किए हमले, जान...

Date:

कीव। रूसी की सेना ने कई यूक्रेनी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए है। रूस द्वारा किये गए हमले में यूक्रेनी सैनिक अपनी जान बचाकर भाग गए हैं। वहीं परमाणु हथियारों को लेकर बाइडन ने पुतिन को चेतावनी दी है। रूस और यूक्रेन के बीच इस वर्ष 24 फरवरी को शुरू हुई लड़ाई अब थम नहीं रही है। युद्ध में अब दोनों देशों को भीषण नुकसान पहुंचा है। हाल में यूक्रेन की सेना ने दावा किया था कि उसके सैनिकों ने कई महीनों से रूसी सेना के कब्जे में रहे इजियम शहर पर नियंत्रण कर लिया है। अब जानकारी मिली है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के कई हिस्सों में हमले किए हैं और उनको अपने कब्जे में ले लिया है।

रिपोर्ट्स में रूस रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया जा रहा है कि रूस की सेना ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर तेज हमला किया है। रूस की ओर से हमले ऐसे समय में तेज किए गए हैं जब हाल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को यूक्रेन युद्ध में रासायनिक या सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग न करने की चेतावनी दी है। एक न्यूज चौनल के साथ बातचीत के दौरान बाइडन ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी युद्ध का चेहरा बदल सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...