Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में बढ़ रहा परमाणु हमले का खतरा, रूस ने शुरू किया न्यूक्लियर का अभ्यास

रूस-यूक्रेन का युद्ध लगातार जारी है, जहाँ आज युद्ध के 70 दिन पूरे हो गये हैं। दूसरी ओर रूस ने न्यूक्लियर मिसाइल दागने का अभ्यास शुरू कर दिया है, जिससे अब यूक्रेन में परमाणु हमले का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जानकारी के अनुसार सिम्युलेटर आधारित परमाणु मिसाइलों का अभ्यास रूस ने कैलिनीनग्राद में शुरू किया है, जिसको यूक्रेन के परिपेक्ष्य में देखा जा रहा है।

वहीं 70 दिनों से जारी युद्ध में अभी तक हजारों लोंगो की जानें जा चुकी हैं, साथ ही सवा करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं, जोकि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद सर्वाधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही युद्ध के बाबत जानकारी देते हुये रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन में मिसाइल प्रणालियों, हवाई क्षेत्रों आदि से यूक्रेन पर ज्यादा से ज्यादा हमले किये हैं, जिसने यूक्रेन को बुनियादी रूप से कमजोर किया है।

दूसरी ओर रूस के इस न्यूक्लियर परीक्षण में 100 से अधिक रूसी सैनिक व अफसर घायल हुये हैं, इसके साथ ही परमाणु हमले में फैले विकिरण व रासायनिक असर का आकंलन भी किया जा रहा है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से युद्ध के बाद से ही परमाणु हमले की बात कई बार कही है, साथ ही अपने देश की परमाणु सेना को भी अलर्ट पर रखा है।

Exit mobile version