Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia-Ukrain War: पोलैंड में गिरी मिसाइल, दो नागरिकों की मौत

missile aatck

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड के बॉर्डर पर कथित रूप रूसी मिसाइल गिरने से हड़कंप मचा हुआ है। इस मिसाइल अटैक में पोलैंड के दो नागरिकों की मौत भी हो गई है। पहले यह दावा किया जा रहा था कि यह हमला रूस ने किया है। इस खबर से पूरी दुनिया में अचानक विश्व युद्ध शुरू होने की चर्चा होने लगी थी, बता दें कि चूँकि पोलैंड नोटो देशों का सदस्य है इसलिए माना जा रहा था कि रूस की तरफ से विश्व युद्ध की शुरुआत की गयी है हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह मिसाइल हमला यूक्रेन की तरफ से किया गया था।

पोलैंड ने कहा, यूक्रेन की हो सकती है मिसाइल

उधर पोलैंड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रूस की तरफ से हमला किये जाने के कोई संकेत नहीं है. पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा ने कहा, कि ऐसा लगता है कि यह यूक्रेन की मिसाइल है जो गलती से पोलैंड के क्षेत्र में आ गिरी है क्योंकि यूक्रेन अपनी रक्षा के लिए अपनी मिसाइलों को विभिन्न दिशाओं में लॉन्च कर रहा था. नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने भी इस आकलन से सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच चल रही है , अभी हम पुष्टि के साथ कुछ नहीं कह सकते क्योंकि हमारे पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि यह जानबूझकर किया गया हमला था।

नाटो देश का सदस्य है पोलैंड

रूस और यूक्रेन जंक के बीच जारी जंग में यह पहला मौका है जब किसी तीसरे देश पर हमला हुआ है. चूंकि पोलैंड नाटो का सदस्य देश है तो ऐसे में किसी देश के आक्रमण पर संधि के अनुसार सारे नाटो सदस्य उसकी सहायता में आगे आ जाएगे। अभी जांच के बाद पता चलेगा कि यह रूस की मिसाइल थी या यूक्रेन की लेकिन अगर यह मिसाइल रूस की निकली तो फिर बात काफी बिगड़ सकती है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह जांच में पोलैंड की सहायता करेंगे हालाँकि उन्होंने यह भी कहा कि रूस द्वारा मिसाइल दागे जाने की संभावना कम हैं. वहीँ पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा है कि जिस मिसाइल से हमला किया गया, वह रूस में बनी हुई है हालांकि बाद में कहा कि अभी जांच चल रही है.

Exit mobile version