Site icon Buziness Bytes Hindi

दवाई कंपनियों पर रुस यूक्रेन के युद्ध का असर,आसमान पर एल्युमीनियम के दाम


दवाई कंपनियों पर रुस यूक्रेन के युद्ध का असर,आसमान पर एल्युमीनियम के दाम

हरिद्वार। रूस यूक्रेन युद्ध(russia ukraine war) का असर अब जिले में दवा बनाने वाली कंपनियों पर पड़ने लगा है। दवा कंपनियों से जुड़ी फार्मा कंपनियां जो कि प्लास्टिक दाने तैयार करती है उन पर इसका गहरा असर पड़ना शुरू हो चुका है। युद्ध की आशंका के बीच ही कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। दवा कंपनियों में इस्तेमाल होने वाली एल्युमीनियम के दाम में कई दिनों पहले से बढ़ोतरी हो गई थी। वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम मूल्य बढ़ने के बाद प्लास्टिक दाने के दामों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। रुस और यूक्रेन का युद्ध अगर ऐसे ही चलता रहा और हालात यहीं बने रहे तो आपूर्ति भी बाधित हो सकती है। ऐसे में दवाई उद्योगों से जुुड़े व्यापारियों ने कच्चे माल की अधिक डिमांड कर दी है।

Read also: रूस यूक्रेन हमले का बहाना बनाने की कर रहा कोशिश : नाटो

जिले के भगवानपुर,सिडकुल, रामनगर और सलेमपुर औद्योगिक इलाके में 200 से अधिक दवाइयों की इकाइयां हैं। इसमें से करीब 150 इकाइयां दवाइयों की इन फैक्ट्रियों केा दाने उपलब्ध कराती हैं। इन सभी उद्योगों के लिए कच्चा माल रुस, उज्वेकिस्तान, ताजिकिस्तान,कजाकिस्तान से आता है। रुस यूक्रेन (russia ukraine war) के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से इन देशों से माल मंगाने में परेशानी आएगी। जिसका असर इन औद्योगिक इकाइयों पर पड़ेगा। व्यापारियो का कहना है कि एल्युमीनियम के दाम 100 रुपये बढ़ गए हैं। इन बढ़ी कीमतों का असर दवाइयों के दाम पर भी पड़ेगा।

Exit mobile version