Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia Ukraine News: यूक्रेन में तीन दिन की जददोजहद के बाद भारत पहुंची बागपत की निहारिका


Russia Ukraine News: यूक्रेन में तीन दिन की जददोजहद के बाद भारत पहुंची बागपत की निहारिका

बागपत। रुस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine News) के बीच सबसे अधिक परेशानी वहां पर फंसे एमबीबीएस छात्रों की हो रही है। भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देशों से भी छात्र यूक्रेन में रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। रुस और यूक्रेन का युद्ध शुरू हुआ तो दोनों देशों की तनातनी के बीच ये छात्र वहां पर फंस गए हैं। वहीं रुसी हमले में दो भारतीय छात्रों की जान चली गई है। इस घटना के बाद से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों के परिजन काफी परेशान हो गए है। बागपत जिले के भी कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इन्हीं में से एक है निहारिका। जो कि तीन दिन की जददोजहद के बाद आज जब गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर पहुंची तो उसकी खुशी का ​ठिकाना नहीं रहा। निहारिका अपने 6 दोस्तों के साथ सुबह 9 बजे हिंडन एयरबेस पहुंची। बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के गांव बड़ागांव की रहने वाली निहारिका ने एयरबेस पर पहुंचते ही अपने परिजनों को अपनी सेल्फी भेजी तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Read also: Russia Ukraine News: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के 13 छात्र और लौटे अपने घर,अब तक 53 की हो चुकी वापसी

आज गुरुवार की सुबह नौ बजे हिंडन एयरबेस (Hindon Airbase) पर कार्गो विमान जब पहुंचा तो उसमें उतरे सभी भारतीयों छात्रों का बुके देकर स्वागत किया गया। निहारिका ने एयरबेस की फोटो और वीडियो परिजनों के साथ शेयर किए। निहारिका और उसके साथ आए 6 छात्रों ने यूक्रेन में युद्ध की भयावहता के बारे में जानकारी दी।

Exit mobile version