Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia Ukrain War : अमेरिका का दावा,रूस यूक्रेन युद्ध में एक लाख रूसी सैनिक मारे गए या जख्मी हुए

russia ukraine war

russia ukraine war

कीव : अमेरिका ने दावा किया है कि रूस—यूक्रेन युद्ध में अब तक सबसे अधिक कीमत रूस को चुकानी पड़ी है। रूस और यूक्रेन युद्ध में हालांकि यूक्रेन को भी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। यह दावा अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने किया है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि यूक्रेन युद्ध में रूस के एक लाख से अधिक सैनिक मारे गए या जख्मी हुए हैं।

यूक्रेन से लड़ाई लड़ रही रूसी सेना को लेकर शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी का दावा काफी चौंकाने वाला बताया जा रहा है। करीब नौ माह से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है और दोनों देशों को अभी तक भारी नुकसान और तबाही का सामना करना पड़ा है।

24 फरवरी को हुई थी युद्ध की शुरूआत

नाटो की सदस्यता पर अड़े पूर्व सोवियत संघ के सदस्य देश यूक्रेन पर पहला हमला रूस ने 24 फरवरी को किया था। उसके बाद से रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर अब तक कब्जा कर लिया है। वहीं, नाटो की मदद के दम पर यूक्रेन रूस की फौज को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसी कारण जंग लंबी खींच गई है। शीर्ष अमेरिकी जनरल मार्क ने न्यूयॉर्क में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में एक लाख से अधिक रूसी सैन्यकर्मी मारे गए या घायल हुए हैं। यूक्रेन सेना को इतना ही नुकसान होने की संभावना है।

युद्ध में रूस या यूक्रेन की जीत संभव नहीं

अमेरिका, यूक्रेन को सैन्य व आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। लड़ाई में हताहतों के जनरल मिले द्वारा पेश आंकड़े की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, करीब नौ माह से जारी जंग को लेकर अमेरिकी आंकड़े ज्यादा सटीक व विश्वसनीय माने जा रहे हैं।
जनरल मिले ने कहा कि बातचीत से युद्ध खत्म हो सकता है। रूस या यूक्रेन यह युद्ध सैन्य तरीकों से जीत नहीं सकते। जनरल ने कहा कि सैन्य साधनों से जीत हासिल नहीं हो सकती है। इसे खत्म करने के अन्य तरीके आजमाने की जरूरत है।

Exit mobile version