Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia-Ukraine War: क्रीमिया पर हमला करने आए 20 यूक्रेनी ड्रोन रूस ने मार गिराए, S-200 मिसाइल हवा में रोकी

too04

Russia-Ukraine War: रूस ने क्रीमिया पर हमला करने आए 20 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। रुस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक 12 अगस्त को कीव ने एस-200 सर्फेस टू एयर गाइडेड मिसाइल से क्रीमिया पुल पर हमले का प्रयास किया। जिसे रुस ने हवा में रोक दिया।
रूस और यूक्रेन के बीच डेढ़ साल से भीषण युद्ध चल रहा है। इसी बीच रूस रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया गया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने यूक्रेन के एस-200 मिसाइल का पता लगाकर उसको हवा में रोक दिया है।

एस-200 सर्फेस टू एयर गाइडेड मिसाइल से हमले

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 12 अगस्त को कीव ने एस-200 सर्फेस टू एयर गाइडेड मिसाइल से क्रीमिया के पुल पर हमले का प्रयास किया। यूक्रेन की मिसाइल का पता लगाकर रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे हवा में रोक दिया। मंत्रालय ने कहा कि घटना में कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले क्रीमिया गवर्नर सर्गेई अक्स्योनोव ने टेलीग्राम चैनल पर कहा कि केर्च स्ट्रेट क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा दो यूक्रेनी मिसाइलों को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि ककेर्च जलडमरूमध्य में एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन की मिसाइलों को मार गिराया। इससे क्रीमिया का पुल प्रभावित नहीं हुआ।

क्रीमिया की तरफ रात भर में 17 ड्रोन हमले

क्रीमिया क्षेत्र में आज हमले बहुत आम हो गए। इससे पहले मॉस्को ने आरोप लगाया था कि यूक्रेन ने क्रीमिया की तरफ रात भर में 17 ड्रोन हमले किए हैं। रूस ने इसको आतंकवादी हमला बताया। मंत्रालय ने कहा कि 14 यूक्रेनी हवाई वाहनों (यूएवी) को रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के माध्यम से दबाया गया था। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि रूसी वायु सेना ने तीन ड्रोनों को मार गिराया है। जबकि तीन क्रीमिया प्रायद्वीप में गिरे हैं। जबकि 11 ड्रोन काला सागर में मार गिराए हैं। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन हमले की चपेट में रूसी गोला-बारूद डिपो आ गया है। यूक्रेन के सुरक्षा अधिकारी ने मॉस्को और क्रीमिया में रात भर में हुए ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली है। ड्रोन ने कल रात मॉस्को और क्रीमिया पर हमला किया था।

Exit mobile version