Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia: यूक्रेन पर परमाणु हमले की फिराक में रूस! बैलिस्टिक मिसाइल ‘सरमत’ की तैनाती

sarmat

Russia planning nuclear attack: रुस—यूक्रेन युद्ध का अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला है। अब रूस परमाणु हमले की फिराक में है। माना जा रहा है कि यूक्रेन पर परमाणु हमला कर रुस युद्ध के अंतिम रूप देने की कोशिश में है। रूस ने यूक्रेन की सीमा पर बैलिस्टिक मिसाइल तैनात की है। ये मिसाइल 10 परमाणु वारहेड ले जाने की क्षमता रखती हैं। पहले बैलिस्टिक मिसाइल की तैनाती 2022 के अंत में होनी थी। रूसी स्पेस एजेंसी प्रमुख यूरी बोरिसोव ने कहा कि मिसाइल तैनात की गई है। सरमत की तैनाती उन लोगों को सोचने को मजबूर करेगी जो रूस को धमकाते रहते हैं। रूस ने परमाणु क्षमता वाली अत्याधुनिक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमत की तैनाती कर दी है। पश्चिमी विश्लेषकों ने सरमत को शैतान-2 का नाम दिया हुआ है।

सरमत 10 परमाणु वारहेड ले जाने में सक्षम

सरमत बेहद कम समय में लांच की जा सकती है। जिससे सर्विलांस सिस्टम की ओर से पता लगाना कठिन होता है। इसे सबसे घातक हथियारों में एक माना जाता है। सरमत 10 परमाणु वारहेड लेकर 18,000 किमी तक जाने में सक्षम है। यह आर-36 का स्थान लेगी।

दूरी अमेरिकी महाद्वीप तक

अप्रैल 2022 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि सरमत कई परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। इसकी दूरी अमेरिकी महाद्वीप तक है। इसकी तैनाती उन लोगों को दो बार सोचने को मजबूर करेगी। जो रूस को धमकाने की कोशिश करते हैं। उस दौरान पश्चिमी विश्लेषकों की ओर से कहा था कि इससे अमेरिका और उनके सहयोगियों को बेहद खतरा है।

यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्र में रूस करा रहा चुनाव

रूस यूक्रेन के अपने कब्जे वाले क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यूक्रेन ने रूस के इस कदम की आलोचना की है। लोगों से अपील की है कि वह रूस की ओर से कराए जा रहे इस चुनाव में भाग न लें। यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि अगर संभव हो तो वे क्षेत्र को छोड़ दें।

Exit mobile version