Site icon Buziness Bytes Hindi

Russia Ukraine War: रूस का क्रिवीवी रिह पर मिसाइलों से हमला, 11 की मौत दर्जनों घायल

ju1401

Russia Ukraine War: रुस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृहजनपद क्रिवीवी रिह पर मिसाइलों की बारिश की है। रूस ने रणनीतिक रूप से क्रिवीवी में पूरी रात हमले किए। जिससे काफी नुकसान हुआ है। इस हमले में शहर को काफी नुकसान पहुंचा है।

मध्य यूक्रेनी शहर क्रिवीवी रिह में रात भर रूसी मिसाइलों के हमले होते रहे। इस हमले में 11 लोगों की मौतें हो गई हैं। जबकि 28 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। निप्रॉपेट्रोस के गवर्नर सेरही लिसाक ने कहा कि क्रूज मिसाइलों से जुड़े हमले ने कई बहुमंजिला आवासीय इमारतों को अपना निशाना बनाया है। जिसमें इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।

क्रिवीवी रिह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का गृहजनपद है। रूस ने एक रणनीति के तहत रात भर हमले किए हैं। जिससे क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। रूसी सेना के युद्ध में क्रिवीवी की तबाही ताजा हवाई हमला बताया जा रहा है। जबकि यूक्रेनी सेना रूसियों को खदेड़ने के प्रयास में लगातार पश्चिमी आपूर्ति वाली मारक क्षमता का उपयोग कर रही है।

जेलेंस्की ने फोटो शेयर की हैं। जिसमें दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। जेलेंस्की ने लिखा है कि आतंकवादियों की तरह से और मिसाइलें। रूसी हत्यारे रिहाइशी इमारतों और शहरों के अलावा आम लोगों को निशाना बना रहे हैं।

Exit mobile version