Site icon Buziness Bytes Hindi

Post Office Scheme: Post Office की इस स्कीम मेंं इतने महीने में डबल होगी धनराशि, जानिए इसके फायदे

too10

Post Office Scheme: आज निवेश करने के लिए कई विकल्प है। लोग शेयर बाजार के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस और बैंक की कई स्कीम है। इस रिपोर्ट में पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें बैंक से अधिक ब्याज तो मिलती ही है साथ ही इस स्कीम में 114 माह में धनराशि दो गुनी हो सकती है। पोस्ट ऑफिस और बैंक में कई तरह की बचत स्कीम हैं। इन स्कीम के जरिए अपनी जमा-पूंजी निवेश कर सकते हैं। आज पोस्ट ऑफिस की एक स्कीम के बारे में जानकारी देंगे। जिसमें देश के सरकारी बैंक से अधिक ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) के बारे में बताएंगे। यह निवेश के लिए काफी अच्छा विकल्प है। यहां धनराशि पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी। इस स्कीम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अधिक ब्याज मिल रहा है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम बेहतर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की 5 साल वाली एफडी पर ग्राहक को 6.50 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। जबकि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 7.5 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज लगातार 5 साल के लिए है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 9 साल 6 महीने के बाद जमा की गई राशि दोगुनी हो जाएगी। इसे ऐसे समझिए कि अगर 7.50 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से निवेश करते हैं तो 114 महीने बाद निवेश की राशि दोगुनी हो जाएगी। उदाहरण के तौर पर 5 लाख रुपए की धनराशि मैच्योरिटी के बाद 7,24,974 रुपए होगी।

तीन लोगों का सामूहिक खाता एक साथ

इसमें 2,24,974 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस स्कीम में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में हर व्यक्ति अपना खाता खोल सकता है। इसमें तीन लोगों का सामूहिक खाता एक साथ खुल सकता है। उदाहरण के तौर पर माता-पिता के अलावा बच्चों का सामूहिक अकाउंट खोला जा सकता है। परिजन 10 साल से अधिक उम्र के बच्चों के नाम पर खाता खोल सकते हैं।

Exit mobile version