Rupee Vs Dollar: दिसंबर के पहले दिन भारतीय रुपए में तेजी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे की बढ़त

बिज़नेसRupee Vs Dollar: दिसंबर के पहले दिन भारतीय रुपए में तेजी, डॉलर...

Date:

Rupee Vs Dollar: गुरुवार को जीडीपी आंकड़ों के बाद शेयर बाजार में तेजी आई है। इसी के साथ भारतीय रुपए में तेजी देखने को मिली है। आज रुपया में डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जिसके बाद रुपया बढ़कर 83.29 पर पहुंच गया है। वहीं कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। कच्चा तेल 84 अमेरिकी डॉलर के स्तर से घटकर 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के द्वारा जारी खरीद ने भारतीय रुपए को बढ़त के साथ खोला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 8 पैसे की बढ़त दर्ज की गई। आज रुपया 83.29 पर पहुंच गया है। जीडीपी आंकड़ों के बीच शेयर बाजार को बढ़ावा दिया है।

कच्चे तेल की कीमत घटकर 80 डॉलर प्रति बैरल

विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत 84 अमेरिकी डॉलर के स्तर से घटकर 80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक+ ने 2024 के लिए उत्पादन कम करने को लेकर घोषणा नहीं की है। आज अंतर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.29 पर मजबूत खुला है। रुपया 83.25 के उच्चतम स्तर को छू गया है। इसके बाद इसने ग्रीनबैक के मुकाबले 83.29 पर कारोबार किया। जो पिछले बंद के मुकाबले 8 पैसे की बढ़त दिखा रहा है। इससे पहले गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 83.37 पर बंद हुआ।
डॉलर सूचकांक में डॉलर 0.09 फीसदी कम होकर 103.41 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.47 प्रतिशत गिरकर 80.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर है।

आज शेयर बाजार में तेजी

आज बीएसई सेंसेक्स 284.82 अंक या 0.43 प्रतिशत बढत के साथ 67,273.26 अंकों पर कारोबार कर रहा है। जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 87.90 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 20,221.05 अंकों के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 8,147.85 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...