Site icon Buziness Bytes Hindi

गौहर खान ने ज़ैद से शादी की बात को बताया अफवाह


गौहर खान ने ज़ैद से शादी की बात को बताया अफवाह

हाल ही में खबरें आई थीं कि गौहर खान अगले महीने की 22 तारीख को मशहूर म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार से शादी रचाने जा रही हैं। इस्माइल दरबार ने एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते पर बात की और कहा कि उन्हें इस रिश्ते से कोई आपत्ति नहीं है। अब इस पर खुद गौहर ने बयान दिया है।

गौहर ने कहा है कि ये सब खबरें महज अफवाह हैं और ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसा कुछ होता है तो वे खुद सबके सामने बताएंगी। गौहर खान ने बताया कि ये सब बातें कोरी अफवाहें हैं। अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुद सबको बताऊंगी। गौहर खान हाल ही में बिग बॉस 14 के घर से बाहर आई हैं।

वे शो के इस सीजन में तूफानी सीनियर्स बनकर घर में रह रही थीं। उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला और हिना खान भी शामिल थे। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक गौहर खान जैद के साथ 22 नवंबर 2020 को शादी करने वाली हैं। गौहर खान की शादी मुंबई में होगी।

Exit mobile version