जौनपुर जेल में कैदी की मौत के बाद बवाल, पथराव-आगजनी

उत्तर प्रदेशजौनपुर जेल में कैदी की मौत के बाद बवाल, पथराव-आगजनी

Date:


जौनपुर जेल में कैदी की मौत के बाद बवाल, पथराव-आगजनी

जौनपुर,: यूपी के जौनपुर जिला जेल में आज शुक्रवार को उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की मौत के बाद गुस्साए बंदियों ने जेल में बवाल कर दिया। सजायाफ्ता कैदियों और बंदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ और पथराव क‍िया। बताया जा रहा है कि कैद‍ियों ने जेल के अंदर आग भी लगा दी। सूचना म‍िलते ही पीएसी सहित कई थानों की फोर्स जेल के अंदर पहुंची।

पुलिस ने हालात काबू करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। जेल के अंदर से रुक-रुक कर फायरिंग की भी आवाजें आती रहीं। पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से जेल बैरकों, और परिसर की निगरानी कर रही है। हालात को देखते हुए वाराणसी से कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज एसके भगत भी जौनपुर पहुंच गए थे । जिला जेल की स्थिति पहले ड्रोन कैमरे से देखी फिर बॉडी आर्म और हेलमेट पहनकर जेल के भीतर दाखिल हो गए थे , वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए स्थिति नियंत्रण में है ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...