Site icon Buziness Bytes Hindi

Jayant Chaudhary Tweet: बिश्‍नोई गैंग के नाम पर बवाल, जयंत चौधरी ने अपने नाम के आगे बिश्‍नोई जोड़ किया ट्वीट

मेरठ। ​लारेंस गैंग को बिश्‍नोई गैंग कहे जाने से विश्नोई समाज में रोष है। बिश्‍नोई समाज के साथ अब रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो गए हैं। यहां तक कि रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने अपने टवीट अकाउंट में अपने नाम के आगे जयंत सिंह बिश्‍नोई लिखकर ट्वीट किया है। जयंत चौधरी बिश्‍नोई ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ”आप जानते हैं, मेरे नाम में चौधरी अजित सिंह जी की इच्छा अनुरूप कुमार भी है? माताजी के स्मृति में और शांतिप्रिय बिश्नोई समाज के सम्मान में जून माह के लिए ट्विटर पर नाम जोड़ा है। ऐसे वक्त जब धर्म और जाति पर आधारित बँटवारों पर चर्चा है, शायद कुछ लोगों के आँखों से पर्दे उठ जाएँ!”

Also Read : Banaras Blast : बनारस ब्लास्ट में 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

रालोद अध्यक्ष के इस ट्वीट पर लोगों की प्रतिक्रियाए आ रही हैं। वहीं एक युवक राहुल अग्रवाल ने जयंत के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि ”किसी के साथ खड़ा होना आपसे सीखना होगा, पूरी ईमानदारी से अपने बिश्‍नोई समाज की आवाज उठाने का काम किया है। आप समाज का हर व्यक्ति आपकी तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। आपकी सूझबूझ और समझदारी को नमन”। वहीं एक अन्य राहुल चौधरी ने लिखा है कि ”स्वर्गीय चौधरी साहब की विरालत तो पूरी निष्ठा से आगे बढाते हुए माननीय चौधरी जयन्त सिहं जिन्दाबाद”। आपका यह कदम सराहनीय है।

Also read: RSS कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला तमिलनाडु से गिरफ्तार

ट्वीटर पर जयंत के लिखे का जवाब देते हुए लिखा है कि कारण चाहे जो भी देश की बिकाऊ मीडिया समाज की छवि तार तार करने में लगी उस वक्त हमारे समाज के साथ आपका खड़ा होना समाज हमेशा आपका ऋणी रहेगा। इस बात के लिए आदरणीय जयंत सिंह जी बिश्‍नोई आपकी इस सकारात्मक भावों से भारी सोच को सलाम। आपका यह प्रेरणादायक कदम बिश्‍नोई समाज में तो एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, साथ ही इस देश के नेताओं के सामने आपने एक नई मिसाल भी पेश की है। समस्त बिश्‍नोई vसमाज आपका आभार व्यक्त करता है। अगर हर नेता चौधरी साहब की तरह सोचे तो भारत जैसे पवित्र देश में जातिगत नफरत समाप्त हो सकती है। चौधरी साहब का सराहनीय कदम।

Exit mobile version