Site icon Buziness Bytes Hindi

Ruchi Soya FPO: बाबा रामदेव की कंपनी को एक एसएमएस ने करा दिया शीर्षआसन,निवेशकों ने खींचे हाथ


Ruchi Soya FPO: बाबा रामदेव की कंपनी को एक एसएमएस ने करा दिया शीर्षआसन,निवेशकों ने खींचे हाथ

नई दिल्ली। बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया (Ruchi Soya FPO) को एक एसएमएस ने शीर्ष आसन करा दिया। इससे निवेशकों ने हाथ खींच लिए हैं। जिससे कंपनी बाजार में आने से पहले ही मुश्किल में पड़ गई है। बता दें कि रुचि सोया के एफपीओ में निवेश के लिए निवेशकों को प्रेरित करने के लिए मैसेज भेजे जा रहे थे। इसको सेबी ने संज्ञान में लिया और नियमों का उल्लंघन माना है। इसलिए बाबा के इस एसएमएस ने उनकी ही कंपनी को शीर्ष आसन करा दिया। बता दें कि इस मैसेज के लिए सेबी ने पहले चेतावनी जारी की थी।

Read also: रामदेव विरोधी लिंक हटाने की याचिका पर 10 मई को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट

लेकिन इसके बाद भी बाबा रामदेव के इस मैसेज ने अपनी कारिस्तानी जारी रखी। जिसके बाद सेबी ने इसको नियमों का उल्लंघन मानते हुए योग गुरु बाबा रामदेव की इस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई कर दी। कार्रवाई होते ही निवेशकों ने इस कंपनी के शेयर से अपने हाथ खींच लिए। सेबी की इस कार्रवाई के बाद उन निवेशकों में हड़कंप मच गया जिन्होंने इस कंपनी में अपना पैसा एफपीओ निकलने से पहले लगाया था

Exit mobile version