बंगाल आने वाले हर केंद्रीय मंत्री का भी RT-PCR अनिवार्य: ममता बनर्जी

फीचर्डबंगाल आने वाले हर केंद्रीय मंत्री का भी RT-PCR अनिवार्य: ममता बनर्जी

Date:


बंगाल आने वाले हर केंद्रीय मंत्री का भी RT-PCR अनिवार्य: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी ने 2 मई से राज्य में हुई चुनाव बाद हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, ‘सभी पीड़ितों को..भले ही वे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हैं, उन्हें 2 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिया जाएगा।’ इसके साथ ही ममता बनर्जी ने केंद्र पर जमकर निशाना भी साधा।

ममता यहीं नहीं रूकीं और कहा, ‘अभी मेरे सत्ता में आए 24 घंटे भी नहीं हुए हैं चिट्ठियां और केंद्र की टीमें भेजी जाने लगी हैं। बीजेपी नेता उस समय नहीं आते जब लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिलती। वे उस समय अपनी टीम नहीं भेजते जब हाथरस में घटना होती है लेकिन वे यहां बंगाल में अपनी टीम भेज रहे हैं।’

ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि बंगाल में आने वाले हर किसी को अपना कोविड RT-PCR टेस्ट कराना जरूरी होगा। ममता ने कहा कि भले ही कोई केंद्रीय मंत्री ही स्पेशल फ्लाइट से क्यों न आएं, टेस्ट जरूरी होगा।

बीजेपी का दावा है कि 2 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद से उसके कम से कम 14 कार्यकर्ता मारे गए हैं। ममता बनर्जी ने गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं देख रहीं कि जब सभी राजनीतिक कार्य बंद हैं, केंद्र के कुछ मंत्री यहां दंगे भड़काने के लिए आ रहे हैं। चुनाव के बाद अक्सर कुछ घटनाएं होती हैं और इसलिए मैंने कोई जश्न नहीं मनाने की घोषणा की थी।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...