Site icon Buziness Bytes Hindi

RSS से जुड़ा संगठन भी बढ़ाएगा सरकार का सिरदर्द, पेंशनभोगियों के लिए करेगा धरना प्रदर्शन


RSS से जुड़ा संगठन भी बढ़ाएगा सरकार का सिरदर्द, पेंशनभोगियों के लिए करेगा धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली: RSS से जुड़े संगठन भारतीय मजदूर संघ ने कर्मचारी भविष्य निधि से संबद्ध ईपीएस-95 योजना के लाभार्थियों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मार्च में देशभर में विरोध-धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

अंतिम वेतन की 50 प्रतिशत हो पेंशन
बीएमएस के महासचिव बिनोय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यहां बताया कि मजदूर संगठन लंबे समय से ईपीएस-95 और अन्य निधियों से जुड़ी पेंशन में न्यूनतम मानक तय करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईपीएस -95 के लाभार्थियों की पेंशन उनके अंतिम वेतन की कम से कम 50 प्रतिशत होनी चाहिए।

मुख्यालयों पर करेगा धरना प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि बीएमएस पेंशन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर अगले माह 15 मार्च से 20 मार्च तक सभी जिला मुख्यालयों पर लगातार धरना-प्रदर्शन करेगा और सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को मजदूर संगठनों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। मजदूरों के रोष का औद्योगिक गतिविधियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Exit mobile version