Site icon Buziness Bytes Hindi

RSS चिंतन बैठक : शताब्दी वर्ष तक देश के हर गांव में संघ की शाखा शुरू करने का लक्ष्य

ऋषिकेश। ऋषिकेश में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंतन बैठक में कई एजेंडों पर मंथन ​हुआ। दूसरे दिन कोर ग्रुप की चिंतन बैठक में शताब्दी वर्ष में संघ के लक्ष्य को लेकर चर्चा हुई। इस चिंतन बैठक में निर्णय लिया कि अब आरएसएस की शाखा देश के प्रत्येक गांव में पहुंचेगी। यानी देश के प्रत्येक गांव में आरएसएस के शाखाओं की शुरूआत होगी। जिससे संघ के राष्ट्रवादी विचारों गांव तक पहुंचाया जा सके। रायवाला स्थित औरावैली आश्रम विश्व मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कोर ग्रुप की बैठक की अध्यक्षता की। कोर ग्रुप की बैठक में आरएसएस की शाखाओं के विस्तार और इसके प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर आयोजन का पूरा खाका तैयार किया।

Read also: संबित पात्रा: 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक BJP बनाएगी सामाजिक न्याय पखवाड़ा

बता दें कि वर्ष 2025 में आरएसएस शताब्दी वर्ष पूरा कर रहा है। इसी शताब्दी वर्ष में लक्ष्य रखा गया है कि देश के प्रत्येक गांव में आरएसएस की शाखा लगाई जाएगी। देश में आरएसएस के प्रत्येक प्रांत के अंतगर्त आने वाले गांव में संघ शाखाओं को शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इस चिंतन बैठक में संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य के अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Exit mobile version