RSMSSB Recruitment 2022: उप्र और राजस्थान में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

फीचर्डRSMSSB Recruitment 2022: उप्र और राजस्थान में इन पदों पर निकली भर्ती,...

Date:


RSMSSB Recruitment 2022: उप्र और राजस्थान में इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में असंख्य पदों पर भर्तियां निकली है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड यानी आरएसएमएसएसबी (RSMSSB) ने हाउसकीपर के लिए 33 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीपीसीएल ने भी जूनियर इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए 25 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं अगर यूपी पुलिस में भर्ती की बात करें तो इसके लिए 26 हजार कास्टेबल भर्ती के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। जल्द ही यूपी पुलिस में कास्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। यूपी पुलिस एसआई का परीक्षा परिणाम भी अभी नहीं आया है। जिसका इंतजार अभ्यार्थी कर रहे हैं।

Read also: ओपीएस के लिए पूरी तरह तैयार राजस्थान: सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन से अब नहीं होगी 10 प्रतिशत की कटौती

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी के मंत्रिमंडल का गठन हो गया और मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है। जिससे अब उम्मीद जताई जा रही है कि परीक्षा परिणाम जल्द ही आएगा। इसके अलावा यूपीपीसीएल में 25 पदों पर भर्ती निकाली गई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ये भर्ती जूनियर इंजीनियर ट्रेनी के लिए निकाली है। जिसमें 25 पदों पर नियुक्ति होनी है। इन 25 पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...