Site icon Buziness Bytes Hindi

RR Kabel IPO: 18 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन, दमदार रिस्पांस के बाद लिस्टिंग गेन की उम्मीद

IPO

RR Kabel IPO: RR Kabel IPO में NSE के आंकड़ों के मुताबिक, 1,964 करोड़ रुपए के IPO में 3,17,737 शेयरों के मुकाबले 24,88,98,328 शेयरों के लिए बोलियां आई है। बिजली के तार, पंखे और स्विच जैसे उत्पाद बनाने वाली आरआर काबेल (RR Kabel) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को इन्वेस्टर्स की ओर से अच्छा रिस्पांस मिला है। इसका IPO 18 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया।

10.43 फीसदी की लिस्टिंग गेन की उम्मीद

RR Kabel शुरुआती शेयर बिक्री को शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन 18.69 गुना सब्सक्राइब किया। NSE आंकड़ों के मुताबिक, 1,964 करोड़ रुपए के IPO में 3,17,737 शेयरों के मुकाबले 24,88,98,328 शेयरों के लिए बोलियां मिली। कंपनी के आईपीओ का 21 सितंबर को अलॉटमेंट होगा। खबर के मुताबिक, अगर लिस्टिंग गेन की बात की जाए तो 108 रुपए की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से 10.43 फीसदी की लिस्टिंग गेन की उम्मीद है।

ये है RR Kabel IPO की डिटेल

गौरतलब है कि कंपनी का 1964 करोड़ रुपए का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 13 से 15 सितंबर तक खुल रहा था। इसके IPO का प्राइस बैंड 983-1035 रुपए तय किया गया था। निवेशकों को इसके 14 शेयरों के लॉट में पैसे लगाने की अनुमति थी। वहीं, इसके कर्मचारियों के लिए 98 रुपए प्रति शेयर का डिस्काउंट था।

IPO का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व रखा था। 15 सितंबर को IPO सब्सक्रिप्शन के लिए बंद कर दिया था। इसके शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को किया जाएगा। इसके शेयरों की एक्सचेंजों में एंट्री 26 सितंबर को होगी।

कहां होगा फंड का उपयोग

कंपनी IPO के जरिए जुटाई रकम का उपयोग मुख्य रूप से 136 करोड़ रुपए लोन चुकाने और शेष सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। 28 अगस्त तक कंपनी पर 777.3 करोड़ रुपए का बकाया था।

Exit mobile version