Rotary Club Meerut Umang ने किया कैंसर के प्रति जागरूक

मेरठ रीजनRotary Club Meerut Umang ने किया कैंसर के प्रति जागरूक

Date:


Rotary Club Meerut Umang  ने किया कैंसर के प्रति जागरूक

  • वेबिनार आयोजित कर कैंसर रोग और उससे बचाव के उपाय बताये

मेरठ। Rotary Club Meerut Umang द्वारा आज कैंसर रोग को लेकर लोगों को जागरूक करने और कैंसर से बचाव के उपाय बताने के लिये वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में डा.मीनू वालिया ने सिंपल वे टू प्रिवेंट कैंसर विषय पर संबोधन करते हुए कैंसर से बचाव के उपाय बताये।

उन्होंने कहा कि अपनी जीवनशैली में कुछ साधारण उपाय अपना कर कैंसर रोग से खुद का बचाव किया जा सकता है। कैंसर होने के बाद उपचार कराने से बेहतर है कि हम कैंसर को शरीर में हावी होने से रोकें।Rotary Club Meerut Umang

डा.कनिका गुप्ता ने अवेयरनेस ऑन सर्विकल कैंसर विषय पर संबोधन करते हुए कहा कि कैंसर की बीमारी होने पर भयभीत होने की बजाये उसका उपयुक्त उपचार करायें। कैंसर के मरीज को उपयुक्त उपचार मिलने से इस रोग को शरीर से समाप्त किया जा सकता है।

आज आधुनिक चिकित्सा के बलबूते कैंसर को हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर को लापरवाही में न लें और इसके प्राथमिक लक्षण दिखते ही विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करायें।

वेबिनार की मुख्य अतिथि रीमा शारदा ने कहा, कैंसर की रोकथाम और इसके उपयुक्त उपचार हेतू लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा, यह बेहद गौरव की बात है कि Rotary Club Meerut Umang ने इस महत्वपूर्ण विषय पर उपयोगी वेबिनार आयोजित कर सराहनीय पहल की है।

कार्यक्रम की एमओसी एनी निकिता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने पर डा.कनिका गुप्ता और डा.मीनू वालिया का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने वेबिनार में सहयोग करने वाले सहयोगी क्लब रोटरी क्लब अमन चंदौसी, रोटरी क्लब गंगा बिजनौर, रोटरी क्लब धामपुर राॅयल्स, रोटरी क्लब मेरठ काॅसमाॅस, रोटरी क्लब मेरठ महान, रोटरी क्लब मुरादाबाद हैरिटेज, रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन, रोटरी क्लब शामली, लेडिज क्लब, किचन गार्डन क्लब, संजीवनी क्लब और वेबिनार में शामिल होकर इसे सफल बनाने वाले सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वेबिनार के आयोजन में चारू सिंघल, मानसी शर्मा, मधु मित्तल, मेघा गोयल, कामिनी कंसल का विशेष योगदान रहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related