Site icon Buziness Bytes Hindi

Rosewater Benefits Hindi: त्वचा के साथ – साथ बालों के लिए भी लाभकारी है गुलाब जल!


Rosewater Benefits Hindi: त्वचा के साथ – साथ बालों के लिए भी लाभकारी है गुलाब जल!

लाइफस्टाइल डेस्क | Rosewater Benefits Hindi – गुलाब जल एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमे कई गुण पाए जाते है, ये त्वचा के लिए तो लाभकारी है ही, लेकिन बालों के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है | इसके बहुत से फायदे है और अगर आप इसका रोज़ाना इस्तेमाल करेंगे तो त्वचा में आप खुद बदलाव देख सकते है, तो चलिए फिर जानते है गुलाब जल त्वचा के साथ – साथ बालों को किस तरह फायदा देता है | 

Read also: गुलाब जल में मिलाकर बनाए ये फेसपैक और पाये इंस्टेंट ग्लो

गुलाब जल के इस्तेमाल से रूखे बाल खूबसूरत लगते है, इसे बालों में जमा अतिरिक्त तेल साफ होता है और बालों में नई जान आ जाती है। इसके अलावा ये स्कैल्प को मॉइश्चराइज़ भी करता है, जिसकी वजह से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है और  बालों को बढ़ने में मदद भी होती है | 

गुलाब जल के हर स्किन पर इस्तेमाल हो सकता है, ये त्वचा के लिए बेस्ट प्रोडक्ट है | अगर इसका रोजाना इस्तेमाल करेंगे तो आप खुद बदलाव देख सकेंगे | ये त्वचा पर एक्ने नहीं होने देता और साथ ही pH को संतुलित रखता है | आप कम से कम दिन में एक बार गुलाब जल इस्तेमाल जरूर करे, ये आपके त्वचा के पोर्स साफ कर देगा | 

Read also: कैटरीना-विक्की शादी: कैटरीना ने संगीत सेरेमनी में पहना गुलाबी लहंगा

गुलाब जल चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल हटाता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है | इसके अलावा हल्के कटे त्वचा पर निशान को भी धीरे- धीरे साफ़ करता है | इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जिससे त्वचा रूखी नहीं लगती।

Exit mobile version