रोज टी यानी गुलाब की चाय पीने के कई अचूक फायदे …

लाइफस्टाइलरोज टी यानी गुलाब की चाय पीने के कई अचूक फायदे …

Date:


रोज टी यानी गुलाब की चाय पीने के कई अचूक फायदे …

न्यूज़ डेस्क : आपको बता दें, चाय पीने के शौक़ीन हैं तो ये आपके लिए ख़ुशी की बात है कि चाय से आप अपना वजन घटा सकते हैं. लेकिन हम जिस चाय की बात कर रहे हैं वो है रोज़ टी जिससे आप वजन कम कर सकते हैं.

विशेषज्ञ मानते हैं कि रोज टी यानी गुलाब की चाय पीने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता, बल्कि इससे स्किन में ग्‍लो भी आता है. आइये जाने हैं रोज़ टी के बारे में. 

इस तरह करें तैयार :

* इसके लिए आपको बस लाल गुलाब की ताजी पत्तियों को कुछ देर पानी में उबालना है. इतनी देर कि पत्तियों के एसेंस पानी में अच्‍छी तरह घुल जाएं.

* उसके बाद इसे छान लीजिए. चाय में मिठास बढ़ाने के लिए आप इसमें अपनी पसंद का स्‍वीटनर डाल सकते हैं. आप अगर बिना चीनी के इस पिएं तो इसके सेहत को और भी लाभ होंगे.

जानिए कैसे वजन कम करती है रोज टी :

* रोज टी इन्फ़्लेमेशन से लड़ने में मदद करती है. इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जो वज़न कम करने में हमारी मदद करते हैं.

* रोज़ टी बेहतरीन हर्बल टी में से एक है, जो हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है. इसलिए रोज़ाना एक या दो कप रोज़ टी पीने से वज़न कम करने में मदद मिल सकती है. वज़न घटाने में पाचन तंत्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

* यह एक कैफ़ीन-रहित पेय है, जो स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से अच्छी है. चाय पीने से आप का पेट भरा हुआ लगता है, लेकिन वह स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है, पर इसकी जगह जब आपके पास एक स्वस्थ विकल्प है, तो आपको ज़रूर आज़माना चाहिए.

* ​​​​​​​रोज टी इम्यूनिटी को बढ़ाती है, जिससे आपको बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है. इसमें विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है, जो आपको विभिन्न संक्रमणों से बचाता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...