Site icon Buziness Bytes Hindi

Rose Day 2021: जानें किस रंग के फूल का क्या होता है मतलब


Rose Day 2021: जानें किस रंग के फूल का क्या होता है मतलब

क्या आप जानते हैं कि कौन से रंग के गुलाब के फूल का मतलब क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। 

गुलाबी रंग का गुलाब

Image by Jill Wellington from Pixabay 

 इस फूल की अपनी अलग पहचान है। इस गुलाब के फूल को आप उस व्यक्ति को दे सकते हैं जो आपको प्रेरित करता हो। ये व्यक्ति कोई भी हो सकता है, आपके दोस्त, आपके अध्यापक, आपके पिता आदि। 

लाल रंग का गुलाब

Image by AliceKeyStudio from Pixabay 

ये सभी जानते हैं कि ये फूल प्यार का प्रतीक होता है। ये आसानी से बाजार में मिल भी जाता है। हालांकि, रोज डे के दिन इसके दाम थोड़े ज्यादा बढ़ जाते हैं। इस गुलाब को आप अपने पार्टनर को देकर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। 

पीले रंग का गुलाब

Image by blizniak from Pixabay 

 ये फूल उन लोगों को दिया जाता है। जैसे- अगर आप किसी के अच्छे दोस्ते हैं और आप अपने उस दोस्त से काफी प्यार करते हैं। ऐसे में अगर इस वेलेंटाइन डे के हफ्ते में आप अपने उस दोस्त से प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं। 

सफेद रंग का गुलाब

Image by Free-Photos from Pixabay 

 ये गुलाब शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोग अपने शुद्ध प्रेम को दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं कि इस फूल को आप सिर्फ अपने पार्टनर को ही दे सकते हैं बल्कि, आप इसे अपनी दादी, मां को भी किसी भी दिन दे सकते हैं।

Exit mobile version