रुड़की। जिले में महाडी पूजा करने के दौरान दो व्यक्ति असंतुलित होकर गंगनहर में गिर गए। गंगनहर में गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को पास ही मौजदू लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
Read also: आंध्र प्रदेश: सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक कलियर रोड पर गंगनहर नहर के पास आज महाडी में लोग पूजा—अर्चना करने के लिए आए थे। गंगनहर के किनारे काफी भीड़ लगी हुई थी। पूजा के दौरान रुडकी अम्बर तालाब निवासी ज्योति और पाली नहर किनारे बैठ गए। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और दोनों नहर में गिर पड़े। दोनों के गिरते ही लोगों ने शोर मचा दिया और बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने दोनों के बाहर निकाला लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी।
Read also: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,116 नए मामले, 47 मौतें
पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कलियर गंगनहर(Kaliyar Ganga) में डूबे दो युवकों का आज तक कोई पता नहीं चल सका है। जल पुलिस गोताखोर दोनों की तलाश में लगे हैं। एक युवक गंगनहर में नहाते समय डूबा था। जबकि दूसरा एक महिला को बचाने के चक्कर में डूबकर लापता हुआ। गोताखोर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों की तलाश के लिए गंगनहर में जाल भी डाला गया है।

