Roorkee News: होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेशRoorkee News: होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच...

Date:


Roorkee News: होली पर रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

रूडकी। होली (Holi) के दिन राज्य में कई स्थानों पर मारपीट की घटनाएं सामने आई। रूड़की में होली खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

Read also: वोट डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पीठासीन अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड पर एक गोशाला में कुछ युवकों ने घुसकर रंग लगाने की कोशिश की तो दो पक्षों के लोग आमने—सामने आ गए। जिसमें दोनेां ओर से जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

Read also: जर्मनी में दुर्घटना में तेलंगाना के छात्र की मौत

वहीं एक अन्य घटना में भगवानपुर पुलिस ने राजकुमार नामक युवक की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ घर में घुसकर फायरिंग करने और मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related