लखनऊ। पश्चिमी उप्र में इस समय बारिश और तेज हवा कहर बरपा रही है। बारिश और तेज हवा से जनमाल की भी हानि की सूचना है। बिजनौर में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि मथुरा में तेज हवा चलने से रोडवेज बस की छत ही उखड़कर उड़ गई। हालांकि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी। लेकिन रोडवेज बस की छत काफी दूर उड़कर गिरी। हादसा आज सुबह के समय रोडवेज बस स्टैंड पर हुआ।
तेज आंधी से रोडवेज बस की छत पूरी तरह से उखड़ गई। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान कोई आसपास नहीं था। इस दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर छत को पकड़ने के लिए प्रयास करते रहे। लेकिन छत उनके हाथ नहीं लग सकी। बताया जा रहा है कि बस हाथरस डिपो की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज से वायरल हो गया है। इस मामले में परिवहन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। अधिकारी बयान देने से बचते नजर आ रहे है।
Also Read : Cheated By Pub-G Game: पबजी गेम टल गन बेचने के नाम पर बच्चों से की 50 लाख की ठगी
मामला राया थाना क्षेत्र के सोनाई क्षेत्र में हाथरस रोड का है। जानकारी के अनुसार हाथरस डिपो की एक बस सोनाई के पास तेज आंधी का चपेट में आ गई। जिससे बस की छत उखड़ गई। हालांकि किसी के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने छत को पकड़ने के लिए कोशिश की। लेकिन तेज आंधी में छत दूर जाकर गिरी। प्रदेश के पश्चिमी उप्र में रविवार देर रात से मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया है।
Also read: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: परिवार के छह सदस्यों समेत सात की मौत
तेज आंधी चलने के साथ कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इससे कहीं पेड़ तो कहीं पोल, टीनशेड, छप्पर धराशाई हो रहे हैं। बहराइच में खराब मौसम के दौरान दीवार ढहने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पोल गिरने व तार टूटने से लाखों की आबादी को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मरने वालों में लखीमपुर खीरी के पिता-पुत्र शामिल हैं। बहराइच में एक महिला और बुजुर्ग की मौत हुई है।
