Site icon Buziness Bytes Hindi

Romantic Places In November: नवम्बर में पार्टनर संग घूमना है तो इन जगहों का करे प्लान !

Romantic Places In November

लाइफस्टाइल डेस्क। Romantic Places In November – नवम्बर से सर्दियों का मौसम शुरू हो जाता है, हर जगह हल्की-हल्की सर्दियां लगने लगती हैं। शयद यही कारण है की इस मौसम को रोमांटिक मौसम कहा जाता है। अगर आप भी अपने पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे है तो ये जगहे बेस्ट है।

मसूरी

मसूरी ऐसा हिल स्टेशन है, जहां आप हसीन वादियों में खो सकते है। नवम्बर के महीने में ये जगह काफी रोमांटिक होती है, हवाओं में भी प्यार घुला रहता है। दिल्ली, हरियाणा और आस पास के शहर के प्रेमी जोड़ों को तो यहां एक बार जरूर आना चाहिए।

भरतपुर

नवम्बर के महीने में भरतपुर में घूमने का मज़ा ले सकते है, यहां का मौसम एकदम सुहावना होता है। आप पार्टनर के साथ ऐतिहासिक जगहों पर घूम सकते है। आप लोहागढ़ किला, लक्ष्मण मंदिर और भरतपुर पैलेस के साथ-साथ केवलादेव नेशनल पार्क जैसी जगहों पर जा सकते है।

ओरछा

ओरछा शहर भी नवम्बर के महीने में घूमने के लिए बेस्ट है, यहां भी मौसम काफी सुहावना होता है। यहां एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं साथ ही स्ट्रीट फूड्स का स्वाद भी ले सकते है।

इसके अलावा, गोवा, लोनावला या फिर रन ऑफ कच्छ जैसी रोमांटिक जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ( Image/ Pixabay)

Exit mobile version