Site icon Buziness Bytes Hindi

रोल नम्बर बताएगा पासिंग ईयर


रोल नम्बर बताएगा पासिंग ईयर

अमित बिश्‍नोई

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को अब अपना पासिंग ईयर बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्टूडेंट्स के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्टूडेंट के रोल नंबर में अब पासिंग ईयर को भी जोड़ दिया जाएगा जिसके बाद इस रोल नंबर के जरिए ही जाना जा सकेगा की स्टूडेंट ने किस ईयर में कौन सी क्लास पास की थी। परिषद की ओर से पहली बार इस तरह की की योजना लागू की जा रही है।

9 डिजिट का होगा रोल नंबर

परीक्षाओं के दौरान मिलने वाला रोल नंबर अभी तक 7 डिजिट का होता था पर अब इसमें पासिंग ईयर को भी जोड़ा जाएगा जिसके बाद यह रोल नंबर 9 डिजिट का होगा। अधिकारियों के अनुसार 2 डिजिट इसमें पासिंग ईयर की होंगी जिसे देखकर पता चल सकेगा कि स्टूडेंट में कौन से ईयर में क्लास पास की थी।

इस साल से लागू हुई व्यवस्था

यूपी बोर्ड परिषद ने इस साल से ही यह व्यवस्था लागू कर दी है गोनाकाल की वजह से इस बार मुख्य बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हुई है लेकिन सभी स्टूडेंट्स को रोल नंबर अलाट किए गए थे बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि प्रदेशभर में जल्द ही दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा डिप्टी सीएम के अनुसार बोर्ड परीक्षा डिक्लेअर करने की तिथि का ऐलान मुख्यमंत्री की बैठक के बाद किया जाएगा।

सभी स्टूडेंट होंगे पास

बोर्ड परीक्षाओं में सभी स्टूडेंट को पास किया जाएगा और अधिकारियों के अनुसार इंटरनल मार्क्स और पिछली क्लासेज के मार्क्स के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जा रहा है वहीं जिन स्कूलों में प्रीबोर्ड हुए हैं उनके मार्क्स को भी इसमें शामिल किया गया है वही जो स्टूडेंट्स रिजल्ट से खुश नहीं होंगे उन्हें आने वाले समय में जो परीक्षा आयोजित की जाएंगी उनमें बैठने का मौका मिलेगा ऐसे बच्चों को 2021 पासआउट ही माना जाएगा।

Exit mobile version