Roing Arunachal Pradesh: रोइंग की ये बेस्ट जगहे बनाएगी आपकी ट्रिप को यादगार!

ट्रेवलRoing Arunachal Pradesh: रोइंग की ये बेस्ट जगहे बनाएगी आपकी ट्रिप को...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क।  Roing Arunachal Pradesh – अरुणाचल प्रदेश अपनी ख़ूबसूरती के जानी जाती है, यहां कई खूबसूरत जगह है। ये अपनी संस्कृति, मौसन और खान पान के लिए काफी प्रसिद्ध है। लेकिन आपको यहां घूमने के लिए इनर लाइन परमिट लेना जरूरी है।

आज हम अरुणाचल प्रदेश के रोइंग के बारे में बता रहे है, यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियां, गहरी घाटियां, नदियां, झील व झरने आपका मन मोह लेगी। यहां घूमने के लिए कई बहतरीन जगहे है जहां आप घूमने जा सकते है और अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते है। 

महो झील

महो झील सुंदर फूलों और पौधों के साथ घने हरे जंगल के बीच है, ये 4 वर्ग किमी में फैली हुई है। यहां बड़ी संख्या में जंगली बत्तखों का नज़ारा आप देख सकते है। बता दे, ये झील ओलिगोट्रोफिक है क्योंकि झील में मछली नहीं है।  

सैली झील 

सैली झील एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है, ये हरी-भरी हरियाली से घिरी हुई है। ये जगह प्रकृति प्रेमियों को खूब लुभाती है, आप यहां अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते है। यकीनन ये जगह बेहद सुन्दर है। 

Read also: Facts About Mussoorie: पहाड़ो की रानी मसूरी की खूबसूरती के बीच है एक डरावना सच

भीष्मकनगर किला

भीष्मकनगर किला रोइंग से 30 किमी दूर स्थित है, इसे सबसे पुराने पुरातात्विक स्थल का नाम दिया गया है। किले में तीन हॉल, दो एक्सटेंशन रूम और छह प्रवेश द्वार हैं, ये बीते युग की भव्यता का प्रदर्शन करती है। 

हुनली

हुनली एक शानदार जगह है, यहां ट्रेकिंग करने में आपको खूब मजा आएगा। आप चाहे तो यहां कुपुनली के गुफा मंदिर जा सकती है, रोइंग से हुनली तक का रास्ता खूबसूरत दृश्यों से भरा हुआ है। 

निजोमाघाट

19वीं शताब्दी के दौरान निजोमाघाट का निर्माण अंग्रेजों द्वारा किया गया था, ये रोइंग से 15 किमी दूर है। निजोमाघाट हरियाली, पहाड़ों और खूबसूरत नदी के चलते बेहद खूबसूरत लगती है। अगर यहां जाए तो नौका सवारी का आनंद जरूर ले, खूब मजा आएगा। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related