Site icon Buziness Bytes Hindi

T20 World Cup 2022: रोहित ने कहा, विराट हमारे तीसरे ओपनर

एशिया कप में विराट कोहली जबसे शतक ठोंका है तब से इस बात की चर्चा हो रही है कि कोहली को विश्व कप में एक ओपनिंग बल्लेबाज़ के रूप में आज़माया जाय. हालाँकि गौतम गंभीर जैसे कुछ पूर्व खिलाडी इस तरह के किसी भी प्रयोग से बचने को कह रहे हैं लेकिन अब इस मामले पर टीम के कप्तान रोहित शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आ गयी है और उसके मुताबिक विराट कोहली उनके तीसरे ओपनर हैं. यह बात उन्होंने 20 सितम्बर से मोहाली में शुरू होने जा रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 आई सीरीज़ से पहले पत्रकार वार्ता में कही. 

रोहित शर्मा ने साफ़ किया कि वो और राहुल टीम के ओपनिंग बल्लेबाज़ हैं मगर टीम के तीसरे ओपनर हमारे विराट कोहली है और उन्हें भी कुछ मैचों में ओपन करना पड़ सकता है. राहुल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि अगर टीम के पास कोई तीसरा विकल्प है तो यह अच्छी बात है, टीम के लिए लचीलापन हमेशा फायदेमंद रहता है, हम विराट कोहली का उपयोग दोनों ही पोजीशन पर कर सकते हैं. रोहित ने कहा कि टीम में अगर कुछ नया हो रहा है तो इसका मतलब यह नहीं कि कहीं कोई समस्या है. हमारा काम हर खिलाड़ी से उसका सर्वश्रेष्ठ लेना होता है. विराट से हम जहाँ चाहेंगे टीम की ज़रुरत के हिसाब से सर्वश्रेष्ठ लेंगे। 

रोहित ने साथ में यह भी कहा कि लोगों का फोकस अक्सर के एल राहुल पर नहीं जाता जबकि वो हमारे लिए एक बहुत महत्वपूर्ण बल्लेबाज़ है. वैसे कोहली आईपीएल में आरसीबी के लिए ओपनर की भूमिका ही निभाते आये हैं. टीम के लिए ओपनिंग करना कोहली के लिए नयी बात नहीं होगी, बता दें कि टी 20 विश्व कप के लिए जो टीम घोषित हुई उसमें रोहित और राहुल के अलावा कोई तीसरा ओपनर नहीं है ऐसे में कोहली यकीनन विश्व कप में एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में नज़र आ सकते हैं.

Exit mobile version