T20 वर्ल्ड कप 2022 कल से आगाज़ हो जायेगा, सुपर 12 में चार स्थानों के लिए 8 टीमों के बीच क्वालिफाइंग राऊंड शुरू होगा मगर उससे पहले मेलबर्न में सभी टीमों के कप्तान इकट्ठा हुए. प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ और सभी टीमों के कप्तानों ने अपनी अपनी बात रखी और सवालों के जवाब दिए. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी बात रखी और दो बड़ी अहम बातें कीं। रोहित ने जहाँ क्रिकेट की दुनिया के नए मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव की दिल खोलकर तारीफ कीं वहीँ बुमराह के बारे में बताया कि वह टीम के लिए विश्व कप से भी ज़्यादा अहमियत रखते हैं.
रोहित शर्मा ने एक तरह से इस महामेले मेले में शामिल सभी टीमों को चेतावनी दी की वह सूर्यकुमार से होशियार रहें क्योंकि इसबार टीम इंडिया का एक्स फैक्टर SKY हैं विराट कोहली या हार्दिक पांड्या नहीं. इसके साथ ही रोहित ने उम्मीद जताई कि सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से जिस तरह का टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं वो विश्व कप में भी जारी रहेगा, उनका बल्ला पूरे कौशल के साथ विपक्षी गेंदबाज़ों की धुनाई करता रहेगा। बता दें कि सूर्यकुमार ने अबतक 186 के स्ट्राइक रेट से 23 टी-20आई में आठ सौ से ज़्यादा रन बनाये हैं, उनके स्ट्राइक रेट के आसपास भी दुनिया का कोई बल्लेबाज़ इस समय नहीं है.
वहीँ बुमराह के टीम में न होने पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने बहुत प्यारी बात की जो यह बताती है कि टीम इंडिया अपने खिलाडियों का कितना ख्याल रखती है. बुमराह के टीम में न होने से टीम इंडिया की जीत की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर रोहित ने कहा कि हमारे लिए बुमराह विश्व कप से ज़्यादा अहमियत रखते हैं. हम नहीं चाहते कि विश्व कप में खिलाकर उनके कैरियर से खिलवाड़ किया जाय. वो जब पूरी तरह फिट होंगे टीम में वापस आ जायेंगे, हमारे लिए उनका चोट से पूरी उबरना ज़्यादा महत्व रखता है.
