Site icon Buziness Bytes Hindi

युवा खिलाडियों से रोहित प्रभावित, कहा -उन्हें मालूम है क्या करना है

rohit

रांची के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम को जीत दिलाने में भारत की युवा ब्रिगेड का बड़ा हाथ रहा। भारत ने ये टेस्ट 5 विकेट से जीत लिया और शृंखला में 3-1 से आगे हो गया. एक समय टीम बड़े संकट में थी लेकिन टीम के दो युवाओं शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने टीम को संकट से निकाला और जीत की दहलीज़ को पार कराया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि टीम में आये युवाओं को लगातार सलाह की जरूरत नहीं है, उन्हें अच्छे प्रदर्शन के लिये बेहतर और मददगार माहौल चाहिये।

चौथा टेस्ट जीतने के बाद कप्तान ने शृंखला को काफी कठिन बताते हुए है कि जीतने के बाद अच्छा लग रहा है। टीम के सामने कई चुनौतियां थी लेकिन सबने मिलकर उनका बखूबी सामना किया । रोहित ने कहा कि ये युवा खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट से यहां आये हैं, उनके लिए यह बड़ी चुनौती थी लेकिन उन्होंने इस चैलेंज को स्वीकारा और खरे साबित हुए. रोहित ने कहा कि हमें इन युवा खिलाडियों को अनुकूल माहौल देना होगा। उन्हें लगातार सलाह देने से कुछ नहीं होगा क्योंकि उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है।

रोहित ने जुरेल की तारीफ करते हुए कहा कि उसने शांतचित्त होकर दोनों इनिंग्स में अपनी पारियों को आगे बढ़ाया। उसके 90 रन पहली पारी में अहम थे और गिल के साथ दूसरी पारी में साझेदारी भी। रोहित ने टीम के प्रमुख बल्लेबाज़ों के बाहर होने पर कहा कि इन खिलाड़ियों का टीम के साथ नहीं होना अच्छा नहीं होता लेकिन आप इसमें कुछ कर नहीं सकते। रोहित ने कहा कि विराट, के एल, बुमराह जैसे खिलाडियों की जगह लेना आसान नहीं लेकिन इन युवाओं ने अच्छा प्रदर्शन कर उनकी कमी महसूस नहीं होने दी.

Exit mobile version