Site icon Buziness Bytes Hindi

Two Rocket Attacks In Syria: सीरिया में ईरान समर्थित आतंकियों का राकेट से हमला, तीन अमेरिकी सैनिक घायल

सीरिया। सीरिया में ईरान समर्थित आतंकियों ने अमेरिका सैनिकों को निशाना बनाते हुए हमला किया है। आतंकियों ने दो रॉकेट हमला किया। जिसमें  तीन अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की जानकारी मिली है। यूएस सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सीरिया में दो रॉकेट हमलों में तीन अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। जिसके बाद अमेरिका ने हेलीकॉप्टरों से आतंकियों के हमले का जवाब भी दिया। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों घायल अमेरिकी सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Read also: Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीबीआई और ईडी को बताया भाजपा की कठपुतली

यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि ईरान समर्थित आतंकवादियों ने देर शाम को उत्तरपूर्व सीरिया के कोनोको और ग्रीन विलेज दोनों में अमेरिकी सैनिकों के आवास वाले दो अमेरिकी सुविधाओं पर रॉकेट से हमला किया है। हालांकि, अमेरिकी बलों ने हमले के दौरान हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके आतंकियों को करारा जवाब दिया। हेलीकाप्टरों ने रॉकेट लॉन्च करने के लिए उपयोग किए गए तीन वाहनों और उपकरणों को बुरी तरह से नष्ट कर दिया। वहीं स्पुतनिक ने सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि शुरुआती आकलन से संकेत मिले हैं कि अमेरिकी सेना ने दो या तीन संदिग्ध आतंकवादियों को भी मार गिराया है। अभी अमेरिकी हेलीकाप्टरों की कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version