लाइफस्टाइल डेस्क। Roasted Masala Peanuts Chaat – रोस्टेड पीनट मसाला चाट एक लाइट स्नैक्स है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते है। ये एक हल्की सी रेसिपी है, जिसमे आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बच्चों से लेकर बढ़ो तक को पसंद आने वाली रेसिपी है ये। चलिए जानते है।
रोस्टेड पीनट मसाला चाट सामग्री – 1 कप रोस्टेड मूंगफली, 2 छोटे प्याज, 1 खीरा, 1 टमाटर, धनिया, 1 कप तेल, नमक, मिर्च, काली मिर्च, 3-4 हरी मिर्च, 1 नींबू और चाट मसाला।
रोस्टेड पीनट मसाला चाट रेसिपी (Roasted Masala Peanuts Chaat ) –
पहले रोस्टेड मूंगफली, प्याज, खीरा, टमाटर, धनिया, तेल, नमक, मिर्च, काली मिर्च, हरी मिर्च, नींबू और चाट मसाला ले। अब मूंगफली को रोस्ट कर इसमें हल्का सा बेसन छोड़कर, उसपर थोड़ा सा चाट मसाला डालना है। अब उन्हें तेल में तल लें। इसके बाद प्याज, खीरा और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें। अब बाउल लें और उसमें कटी हुई सारी चीजें डाल दें, फिर नमक, मिर्च और काली मिर्च डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद, पीनट भी डाल दें और चाट पर नींबू और धनिया छिड़क दें। लीजिये तैयार है आपकी चाट।
