Dehradun Mussoorie Highway Accident: रोडवेज बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत

उत्तराखंडDehradun Mussoorie Highway Accident: रोडवेज बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की...

Date:

देहरादून। आज रविवार को सुबह मसूरी से देहरादून लौट रही रोडवेज बस खाई में गिर गई। हादसा मसूरी से पांच किमी हुआ। हादसे में दो महिलाओं के मौत की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल हैं। सभी घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका इलाजा चल रहा हैं। गंभीर रूप से घायलों को मैक्स पताल में भर्ती कराया है। करीब 20 से अधिक घायलों को मसूरी के अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि रोडवेज बस में करीब 40 यात्री सवार थे।

हादसा रविवार दोपहर 12 बजे बाद शेरघड़ा के पास हुआ। जहां पर एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बस दुर्घटना का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून-मसूरी हाईवे पर बस के खाई में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए यात्रियों को बाहर निकाल लिया है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ओम शान्ति।

हादसे के बाद मौके पर आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद देहरादून-हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई हैं। इसके चलते देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।

बताया जाता है कि रोडवेज बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी। उसके बाद यह शेरघड़ी के पास खाई में जा गिरी। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे। लेकिन राहत.बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related