लॉकडाउन के बाद रोड ट्रिप जाने का प्लान है तो इन खूबसूरत रास्ते पर जरूर जाए

ट्रेवललॉकडाउन के बाद रोड ट्रिप जाने का प्लान है तो इन खूबसूरत...

Date:


लॉकडाउन के बाद रोड ट्रिप जाने का प्लान है तो इन खूबसूरत रास्ते पर जरूर जाए

घूमना-फिरना तो सभी को पसंद है बस इस बार कोरोना काल और लॉकडाउन ने देश में बड़ी गड़बड़ कर राखी है | हालांकि ये सब जल्द ठीक हो जायेगा उसके बाद आप फिर से घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो अगर आप रोड ट्रिप पर जाना चाहते है तो हम कुछ ख़ास जगहों के बारे में आपको बताते हैं।

मुंबई से पुणे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के रास्ते पर आप अपने ग्रुप, अपने दोस्तों संग या फिर अपने पार्टनर संग जा सकते हैं। आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को भी मिलेंगे। मुंबई, पनवेल, लोनावला, एमबी वैली और पुणे तक ये रास्ता जाता है, दूरी लगभग 200 किलोमीटर है।

गुवाहाटी से शिलांग

इस रास्ते में आपको बड़े-बड़े पहाड़, सफेद याक और देवदार के पेड़ देखने को मिलेंगे। इस रोड ट्रिप पर आपको काफी मज़ा आ सकते हैं। गुवाहाटी, नोंगपोह, उमियम और शिलांग तक ये रास्ता जाता है, दूरी लगभग 110 किलोमीटर है।

जयपुर से अजमेर

राजस्थान का रेगिस्तान, यहां के लोगों का पहनावा और लोकगीत हर किसी का मन मोह लेते हैं | यहां आप रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। जयपुर, सांभर, रूपनगढ़, किशनगढ़ और अजमेर तक ये रास्ता जाता है, लगभग 175 किलोमीटर की दूरी है | 

Read also: दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 523 नये मामले

बैंगलोर से मैसूर

वीकेंड रोड ट्रिप के लिए बैंगलोर से मैसूर सबसे बेस्ट है। बैंगलोर, रमनगरा, चन्नापटना, श्रीरंगपटना और मैसूर तक रास्ते है , दूरी लगभग 145 किलोमीटर है | आप लगभग पांच घंटे में पहुँच सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related